भारत, अमेरिका सहित सात देशों ने चीन पर लगाए यात्रा प्रतिबंध

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:5 Minute, 23 Second

वाशिंगटन. चीन से उड़ान भरने वाले यात्रियों पर कोविड प्रतिबंध लगाए जाने पर व्हाइट हाउस ने कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि बीजिंग को अमेरिका और अन्य देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए.

कोरोना संक्रमण के कारण अमेरिका सहित कई देशों द्वारा थोपे यात्री प्रतिबंधों पर चीन से आई प्रतिक्रियाओं पर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने कहा कि संक्रमण में वृद्धि के बीच सार्वजनिक स्वास्थ्य के आधार पर विवेकपूर्ण उपाय किए गए हैं.

अमेरिका

अमेरिका ने सेफ्टी मेजर के तहत चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट को जरूरी कर दिया है. ये नए नियम 5 जनवरी से लागू होंगे, जिसमें कहा गया है कि चीन, हांगकांग या मकाऊ से आने वाले 2 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अमेरिका आने पर अपनी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी और ये रिपोर्ट दो दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए. अमेरिका ने चीन, हांगकांग या मकाऊ जाने वाले अपने नागरिकों को अपने इस फैसले पर विचार करने की भी सलाह दी है. 

2. भारत

भारत में कोरोना संक्रमण के हालात फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिंता और दहशत लगातार बनी हुई है. हालांकि भारत सरकार ने किसी भी बुरी स्थिति से बचने के लिए 5 देशों से आने वाले यात्रियों को कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट अपने साथ लाने की हिदायत दी है. इन पांच देशों में चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड शामिल हैं. इन देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए एक जनवरी से नेगेटिव कोविड रिपोर्ट पेश करना जरूरी होगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसकी जानकारी दी है.

3. जापान

जापान ने भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना की नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट जरूरी कर दी है. चीन से जापान आने वाले सभी नागरिकों के लिए यह जरूरी होगा कि वे अपने साथ कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट लाएं. अगर कोई यात्री इस दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे सात दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया जाएगा. जापान ने यह नियम आज से लागू कर दिए हैं.

4. इटली

इटली ने भी चीन से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 एंटीजन स्वैब और वायरस सीक्वेंसिंग का आदेश दिया है. इटली के सबसे बड़े एयरपोर्ट मिलान मालपेंसा पर बीजिंग और शंघाई से आने वाले यात्रियों का पहले से ही परीक्षण जारी है.

5. स्पेन

स्पेन के स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिना डारियास ने कहा कि चीन से लौटने वाले यात्रियों के लिए कोविड नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट अपने साथ लाना जरूरी होगा. इसके अलावा, संक्रमण के खिलाफ फुल वैक्सीनेशन का प्रूफ भी दिखाना होगा.

6. मलेशिया

मलेशिया के मंत्री जालिहा मुस्तफा ने एक बयान में कहा कि देश लौटने वाले सभी यात्रियों की फीवर की जांच की जाएगी. इसके अलावा, चीन से आने वाली फ्लाइट के अपशिष्ट जल की भी कोविड-19 जांच की जाएगी.

7. ताइवान

ताइवान ने भी चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए आने वाले यात्रियों पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए हैं. देश के सेंट्रल एपिडेमिक कमांड सेंटर ने कहा कि चीन से सीधी फ्लाइट के साथ-साथ दो अपतटीय द्वीपों पर नाव से आने वाले यात्रियों का 1 जनवरी से कोरोना टेस्ट होगा.

8. दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया ने भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना की नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट जरूरी कर दी है. बता दें कि दक्षिण कोरिया में भी संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चीन ने समझौतों को नहीं माना जयशंकर

Share on Social Mediaविदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन ने सीमा मुद्दों पर भारत के साथ हुए समझौतों का पालन नहीं किया. उसने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर एकतरफा बदलाव की कोशिश की. इसी वजह से दोनों पड़ोसियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति है. ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय प्रसारक ओआरएफ […]

You May Like