यूक्रेन में बमबारी में भारतीय छात्र की मौत, खाना लेने निकला, तभी आया चपेट में

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

खार्किव में बमबारी में नवीन कुमार नाम के भारतीय छात्र की मौत हो गई है। कर्नाटक के रहने वाले नवीन खाना लेने के लिए निकले थे। विदेश मंत्रालय ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि Indian student killed in bombing in ukraine. मंत्रालय छात्र के परिवार से बातचीत कर रहा है।
अरिंदम बागची ने आगे कहा- फॉरेन सेक्रेटरी रूस और यूक्रेन के एंबेसडर्स को कॉल करके खार्किव और दूसरे शहरों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकलने का रास्ता देने की मांग कर रहे हैं।

युद्ध के छठवें दिन रूसी सेना ने ओख्तिरका शहर में किया हमला
रूस-यूक्रेन जंग का आज छठवां दिन है। रूसी सेना ने खार्किव और कीव के बीच ओख्तिरका शहर के मिलिट्री बेस पर हमला किया है। इस हमले में 70 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। वहीं, रूसी फोर्स ने कीव, खार्किव और चेर्निहाइव में आर्टिलरी (तोपों) से हमले तेज कर दिए हैं और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे आम नागरिकों पर खतरा गहरा गया है।

ताजा समाचार केली फॉलो करें- https://www.aamaadmi.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारातियों से भरी बस पलटी, 3 लोगों की मौत, 6 लोग घायल

Share on Social Mediaसरगुजा जिले में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा […]

You May Like