बारातियों से भरी बस पलटी, 3 लोगों की मौत, 6 लोग घायल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 40 Second

सरगुजा जिले में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र में हुआ है।

सिकिलमा निवासी सी कमल खलखो की बारात सोमवार सुबह नानदमाली गांव गई थी। दूल्हा किसी कार में सवार होकर गया था। बाराती बस से नादनमाली गांव गए थे। बस में महिलाएं और बच्चे भी थे। पता चला है कि विदाई के बाद सभी रात को 10 से 11 के बीच लौट रहे थे।

घटना के बाद आस-पास और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां एक अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। साथ ही अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। उनका इलाज अभी किया जा रहा है। उनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में राजेंद्र खलखो (4),आरती बड़ा(16) और जीवन मिंज(48)की मौत हुई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ के नवाचारी योजनाओं में आ रहा बदलाव

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ अपनी नवाचार योजनाओं के माध्यम से पूरे देश को रास्ता दिखा रहा है। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गतिशील करने के लिए लागू की गई ये योजनाएं बड़ा बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में आवारा मवेशियों […]

You May Like