भीषण सड़क हादसा : कार और स्कूल बस की सीधी टक्कर डरावना विडियो आया सामने, हादसे में 6 की मौत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 34 Second

न्यूज़ डेस्क ; सबसे बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहाँ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। स्कूल बस और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत और दो लोगोँ के घायल होने की ख़बर सामने आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुआ जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से स्कूल बस का ड्राइवर तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से बस को ला रहा है तभी सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो जाती है। कार और बस की टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसके साथ ही शव कार में फंस गए। गैस कटर से गाड़ी को काटकर शवों को निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'रख विश्वास' अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का ट्रेलर लॉंच, इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज़ ...

Share on Social Mediaमुंबई : बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का टीजर आज रिलीज हो गया है।इस फिल्म में आस्तिक और नास्तिक, भगवान और आस्था पर चर्चा की गई है। टीजर में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी का पावरफुल अंदाज देखने को मिल रहा […]

You May Like