नेचुरल तरीके से Makeup को करना है रिमूव, इन ट्रिक्स को आजमाएं

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कोकोनट ऑयल : स्किन केयर में कोकोनट ऑयल किसी रामबाण से कम नहीं है.

स्किन को मॉइस्चराइज करने से लेकर मेकअप रिमूव करने में कोकोनट ऑयल का यूज किया जा सकता है. आप नेचुरल तरीके से मेकअप को हटाने के लिए कॉटन को ऑयल में भिगोएं और चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें. 

रोज वाटर : वैसे रोज वाटर भी मेकअप को रिमूव करने का बेस्ट तरीका है. खास बात है कि इसे इस्तेमाल भी करना काफी आसान है. इसके लिए भी एक कटोरी में गुलाब जल लें और इसमें रूई को भिगोकर स्किन पर हल्के हाथों से रगड़ें. इस स्किन में नमी भी बरकरार रहेगी.

 बेकिंग सोडा और शहद : शहद और बेकिंग सोडा का मिक्सचर भी मेकअप को नेचुरली रिमूव करने का बेस्ट तरीका है. बेकिंग सोडा एक्सफोलिएटर की तरह काम करेगा और शहद स्किन को सॉफ्ट बनाएगा. वैसे स्किन के टाइप के हिसाब से इस नुस्खे को आजमाएं. 

एलोवेरा जेल : स्किन और बालों की देखभाल में एलोवेरा को बेस्ट माना जाता है. आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ऐसे में मेकअप को एलोवेरा से रिमूव करें. चेहरे पर एलोवेरा को लगाएं और फिर स्किन की हल्के हाथों से मसाज करें. अब फेस को वॉश कर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुशील सन्नी अग्रवाल ने किया छत्तीसगढ़ संचालनालयीन विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ के कैलेंडर का विमोचन

Share on Social Mediaरायपुर. छत्तीसगढ़ संचालनालयीन विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामसागर कोशले एवम सदस्यों के साथ सुशील सन्नी अग्रवाल,माननीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवम अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के कार्यालय नवा रायपुर सेक्टर 24 में कर्मचारी संघ के कैलेंडर विमोचन कराने एवं नव वर्ष की बधाई देने पहुंचे. […]

You May Like