30 की उम्र की महिलाएं सेहतमंद रहने के लिए रोजाना जरूर करें ये 3 योगासन

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 53 Second

काम की अधिकता के कारण महिलाएं डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान नहीं दे पाती हैं. साथ ही महिलाओं को जीवन में कई पड़ावों से गुजरना पड़ता है.

मासिक धर्म के कारण महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होने लगती है. इस दौरान महिलाओं का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है. वहीं गलत खान-पान और खराब दिनचर्या के कारण भी महिलाओं को पीसीओएस की समस्या हो जाती है. इसके लिए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए. खासतौर पर 30 साल की महिलाओं को हार्मोनल बदलाव से होने वाली समस्याओं से बचने के लिए रोजाना योग और व्यायाम करना चाहिए. अगर आप भी 30+ क्लब की महिला हैं तो स्वस्थ रहने के लिए रोजाना करें ये योगासन. आइए जानते हैं-

बालासन

30 की उम्र की महिलाओं के लिए बालासन बहुत फायदेमंद होता है. इस योग को करने से जांघों, कूल्हों और टखनों में ताकत आती है. तनाव को भी दूर करता है. इसके अलावा मासिक धर्म के दौरान होने वाले कमर दर्द में भी राहत मिलती है. इसके लिए रोजाना बालासन करें. योग करना बहुत ही सरल और आसान है. इस योग को आप कभी भी कर सकते हैं. खासतौर पर सुबह उठकर इसे करना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है.

पद्मासन

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कब्ज की समस्या होती है. इस समस्या को दूर करने के लिए पद्मासन करें. इस योग को करने से कब्ज दूर होती है. आसान शब्दों में कहें तो पद्मासन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है. साथ ही मासिक धर्म के दिनों में होने वाले कमर दर्द में भी आराम मिलता है. इसके अलावा पद्मासन करने से पेल्विक एरिया मजबूत होता है.

दण्डासन

दंडासन दंड और आसन दो शब्दों से मिलकर बना है. साधारण शब्दों में दंडासन की मुद्रा में बैठने को दंडासन कहते हैं. इस योग को करने से कूल्हों के दर्द से राहत मिलती है. इसके अलावा यह पीठ और छाती के लिए भी फायदेमंद होता है. इसके लिए 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं रोजाना दंडासन कर सकती हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

National Highway पर EV चलाना होगा आसान, सरकार लगाने जा रही है 137 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन

Share on Social Mediaकेंद्रीय सरकार भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने पर जोर दे रही है. इसके साथ ही इसमें आने वाली समस्याओं का समाधान भी कर रही हैं. हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों में इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग से जुड़ी […]