सिलतरा में ट्रक से भिड़े बाइक सवार, दोनों की मौत

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 51 Second

रायपुर में हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। तेज रफ्तार में स्कूटी चला रहे दो युवक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़े। सिर पर आई गंभीर चोटों की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस की टीम को खबर दी। इसके बाद घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों तक पहुंची। हादसे की जांच धरसींवा इलाके की पुलिस कर रही है।
मामला सिलतरा इलाके का है। गुरुवार सुबह रायपुर से बिलासपुर को जोड़ने वाली सड़क पर दिलबाग ढाबा के पास फ्लाईओवर पर ट्रक खड़ा था। जिससे जाकर स्कूटर सवार युवक टकरा गए। लड़कों के स्कूटर की रफ्तार इतनी थी कि स्कूटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक के ट्रेलर के पिछले हिस्से से युवक टकरा गए। दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला। सिर फट पड़ा और दोनों की जान चली गई। सड़क पर दूर तक दोनों का खून बिखरा हुआ था।
दो युवकों में एक का नाम मनीष देवांगन (23) है जो चंगोराभाटा इलाके का रहने वाला है। दूसरा युवक नीतीश आगरकर (22) गुढ़ियारी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। ट्रक को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक लापरवाह ढंग से ट्रक को सड़क पर ही पार्क करने की वजह से यह हादसा हुआ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूपीएससी टॉपर करेंगे अपने अनुभव साझा

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के पांच युवा जिन्होंने अखिल भारतीय सिविल सेवा में परचम लहराया है। अपने अनुभवों को साझा करने के लिए दुर्ग शहर के बीआईटी आडिटोरियम में मौजूद रहेंगे। इस कार्यशाला में न केवल वे अपने अनुभव साझा करेंगे अपितु प्रतिभागियों के प्रश्न का उत्तर देंगे। यह पहला […]

You May Like