सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 42 Second

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। यह मैच भले ही टूर्नामेंट की स्थिति पर असर नहीं डाल रहा था, लेकिन इसके रोमांच ने फैंस को दीवाना बना दिया। मैच सुपर ओवर तक पहुंचा और अंत में भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की।

भारत की ओर से सुपर ओवर की गेंदबाजी का जिम्मा अर्शदीप सिंह ने संभाला। चौथी गेंद पर दासुन शनाका विकेट के पीछे कैच आउट होते दिखे। विकेटकीपर संजू सैमसन ने गिल्लियां भी गिरा दीं। मैदानी अंपायर ने कैच आउट का फैसला दिया और भारतीय खिलाड़ी खुशी से जश्न मनाने लगे।

शनाका ने तुरंत DRS लिया। रिप्ले में साफ हो गया कि गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ था। तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलट दिया और शनाका नॉट आउट करार दिए गए।

बात यहीं खत्म नहीं हुई। शॉट खेलने के बाद शनाका क्रीज से काफी बाहर थे। टीम इंडिया ने रन आउट की अपील भी की। लेकिन आईसीसी के नियम के मुताबिक, जैसे ही अंपायर बल्लेबाज को आउट करार देता है, गेंद डेड मानी जाती है। ऐसे में रन आउट की अपील खारिज कर दी गई।

आईसीसी नियम 20.1.1.3 के अनुसार, बल्लेबाज के आउट होते ही गेंद डेड मान ली जाती है। इसमें साफ लिखा है, “गेंद को आउट होने की घटना के क्षण से ही डेड मान लिया जाएगा।” वहीं नियम 3.7.1 के मुताबिक, यदि खिलाड़ी रिव्यू लेता है और मूल निर्णय पलट भी दिया जाए, तब भी गेंद उसी समय से डेड मानी जाएगी।

हालांकि शनाका इस विवाद से फायदा नहीं उठा सके और अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। इस तरह सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराकर मुकाबला जीत लिया।

हालांकि यह मुकाबला ‘डेड रबर’ था, लेकिन जिस तरह से सुपर ओवर में ड्रामा हुआ, फैंस का कहना था कि एशिया कप 2025 का सबसे रोमांचक मैच यही रहा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया आईआईटी भिलाई फेस-2 परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास

Share on Social Mediaआईआईटी में आयोजित कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब हुए शामिल भारत सरकार ने फेस 2 के लिए 2257.55 करोड़ रुपए किए है मंजूर रायपुर । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारसुगुड़ा (ओडिशा) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के आठ […]

You May Like