टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान

rashtra path
Share on Social Media

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। बीसीसीआई ने काफी मंथन के बाद टीम का एलान किया। हार्दिक पंड्या को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह उपकप्तानी करेंगे। टीम में विकेटकीपर ऋषभ पंत और संजू सैमसन को जगह दी गई है। केएल राहुल को मौका नहीं मिला है। शुभमन गिल और रिंकू सिंह को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर रखा गया है। रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज। रिजर्व खिलाड़ी- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान, खलील अहमद , टी20 विश्व कप 1 जून से खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल 26 जून को गुयाना और दूसरा 27 जून को त्रिनिदाद में होगा। फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज 1 से 18 जून के बीच खेला जाएगा। हर ग्रुप की टीमों को आपस में एक-एक मैच खेलना है। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें अगले स्टेज में पहुंचगी। सुपर-8 19 से 24 जून के बीच होगा। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें भाग लेंगी। कुल 8 टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। टॉप-4 टीमें नॉकआउट स्टेज में जगह बनाएंगी। सुपर-8 में जीतने वाली टीमें सेमीफाइल में जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग्गी हत्‍याकांड के प्रमुख आरोपित याहया ढेबर सहित पांच ने किया सरेंडर

Share on Social Mediaरायपुर। छत्‍तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्‍गी हत्‍याकांड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हत्‍याकांड के प्रमुख आरोपित याहया ढेबर सहित पांच दोषियों ने आज कोर्ट ने सरेंडर कर दिया है। याहया ढेबर के अलावा सूर्यकांत तिवारी, पुलिस अधिकारी आरसी त्रिवेदी, अमृतसिंह गिल और वीके […]