विश्व कप में विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 55 Second

कोहली विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 2003 में सचिन तेंदुलकर और 2011 में युवराज सिंह ने यह अवॉर्ड जीता था। इनमें से सचिन तेंदुलकर फाइनल में हारनी वाली टीम इंडिया के सदस्य थे।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (19 नवंबर) को कंगारू टीम ने उसे छह विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीतकर छठी बार विश्व कप को अपने नाम किया। उसने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में भी विश्व कप पर कब्जा किया था। इस मैच के बाद भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया।

इस विश्व कप में हर भारतीय बल्लेबाज ने रन बनाने के लिए तत्परता दिखाई है, जिससे भारत के स्कोरिंग रेट को अच्छे रन रेट से बढ़ाने में मदद मिली है। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम में एंकर बैटर का किरदार निभाई है। यही वजह है कि टीम इंडिया मध्य के ओवरों में ज्यादा विकेट नहीं गंवाई है। विराट का फॉर्म देखने लायक रहा है और वह 95.62 की औसत से 765 रन बनाए हैं, जो कि विश्वकप टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा है। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और छह अर्धशतक जड़े हैं। 113 रन इस विश्व कप में कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

Aaj Ka Rashifal: मीन राशि वालों को रहना होगा सतर्क

Share on Social Mediaमेष– लाभ के अच्छे अवसर सामने आयेंगे, पारिवारिक जबावदारी पूरी होगी, परीक्षा प्रतियोगिता में श्रम करने पर सफलता मिलेगी, अधिक विश्वास पीड़ादायक रहेगा. वृषभ– परिवार में विरोध का सामना करना पड़ सकता है, भावुकता में निर्णय न लें, व्यवसायिक प्रयास सफल हांेंगे, विशिष्टजनों का सहयोग रहेगा. मिथुन– […]