टकराव नहीं होने देंगे फडणवीस

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 47 Second

चंद्रपुर (महाराष्ट्र . महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार आरक्षण प्रदान करते समय ऐसा कोई रुख नहीं अपनाएगी जिससे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और मराठा समुदाय के बीच टकराव पैदा हो.

फडणवीस ने चंद्रपुर पहुंचकर ओबीसी समुदाय के उन सदस्यों से बातचीत की, जो आरक्षण उद्देश्यों के लिए मराठों को ओबीसी खंड में शामिल नहीं करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ की छात्र शाखा के प्रमुख रवींद्र टोंगे से मुलाकात की. वह पिछले 19 दिन से भूख हड़ताल कर रहे हैं.

फडणवीस द्वारा कलेक्टरेट के सामने जूस की पेशकश करने के बाद टोंगे ने अपना धरना समाप्त कर दिया. उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, विधायक किशोर जोर्गेवार, विधायक कीर्तिकुमार भांगड़िया, राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के अध्यक्ष बबनराव तायवाड़े और अन्य लोग थे. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मराठों और ओबीसी के लिए आरक्षण प्रदान करने के बारे में बहुत सकारात्मक नजरिया है. सरकार किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं करेगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एशियाई खेलों के सातवें दिन भारत ने दो स्वर्ण पदक जीते

Share on Social Mediaहांगझोउ . एशियाई खेलों के सातवें दिन भी भारत का स्वर्णिम सफर जारी रहा. टेनिस में अनुभवी रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी तो स्क्वॉश में पुरुषों ने सोना जीता. निशानेबाजों ने रजत पर निशाना लगाया. एथलेटिक्स में रजत और कांसा जीता. इससे भारत ने शनिवार […]

You May Like