महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 8 Second

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस घर दुरुस्त करने में जुट गई है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कई प्रदेश संगठनों में बदलाव कर सकते हैं. महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी को मजबूती देने के लिए पार्टी प्रदेश और प्रभारी बदल सकती है, क्योंकि प्रदेश प्रभारी एचके पाटिल कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार में मंत्री हैं.

 महाराष्ट्र कांग्रेस के कई वरिष्नेताओं ने पिछले एक हफ्ते में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, इन मुलाकातों में नए प्रदेश अध्यक्ष और संगठन को मजबूत बनाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र को जल्द नया अध्यक्ष मिल सकता है.

 प्रदेश कांग्रेस का एक धड़ा नाना पटोले से नाराज है. महाविकास आघाड़ी के घटक दलों के नेता भी पटोले की बयानबाजी को लेकर नाराजगी जता चुके हैं. ऐसे में पार्टी रणनीतिकार वर्ष 2024 के चुनाव के लिए संगठन में बदलाव की तैयारी कर रही है. इसके साथ मुंबई सहित नगर निगमों के भी चुनाव हैं. पार्टी महाराष्ट्र का प्रभार भी किसी वरिष्ठ नेता को दे सकती है. महाराष्ट्र प्रभारी एचके पाटिल ने कर्नाटक सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल ली है. पार्टी के एक नेता के मुताबिक, महाराष्ट्र में किसी वरिष्ठ नेता को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.  

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस दिन से शुरू होगी फिल्म आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग,मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान …

Share on Social Mediaमुंबई : प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष जल्द ही दर्शकों के बीच सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। हाल ही में इस फिल्म का फाइनल ट्रेलर लॉन्च किया गया था। ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से दर्शकों का इस फिल्म को लेकर और उत्साहित नज़र आ रहे […]

You May Like