इस दिन से शुरू होगी फिल्म आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग,मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान …

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

मुंबई : प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष जल्द ही दर्शकों के बीच सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। हाल ही में इस फिल्म का फाइनल ट्रेलर लॉन्च किया गया था। ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से दर्शकों का इस फिल्म को लेकर और उत्साहित नज़र आ रहे है। इस बीच, ‘आदिपुरुष’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।, मेकर्स ने रिलीज से कुछ दिन पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू करने का फैसला किया है। हाल ही में टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी। प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बताया है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग इस रविवार यानी 11 जून से शुरू हो जाएगी। बता दें कि यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में आ रही है। ‘आदिपुरुष’ में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह उनकी दूसरी फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने के लिए बीजेपी ने मांगा वक़्त, यह है पूरा मामला …

Share on Social Mediaरायपुर : बीजेपी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने के लिए वक़्त मांगा है। दरअसल बीजेपी केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर आधारित एक बुकलेट प्रकाशित हुआ है। जिसे वह मुख्यमंत्री को भेट करना चाहते है। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता […]