बिहार के वंचित बच्चों के लिए सोनू सूद खुलवा रहे इंटरनेशनल स्कूल,कहा ….

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 10 Second

नई दिल्ली : एक्टर सोनू सूद ने हाल में कटिहार,बिहार के एक इंजीनियर से मुलाकात की। इस इंजीनियर ने अपनी जॉब छोड़कर गरीब और पढ़ाई से वंचित बच्चों के लिए स्कूल शुरू किया है। कोरोना महामारी से लेकर अब तक आम लोगों के रियल हीरो बने सोनू सूद ने महामारी के समय भी बहुत से बेसहारा लोगों की सहायता की थी। इस साल फरवरी में सोनू सूद ने बिहार के 27 साल के एक इंजीनियर (बीरेंद्र कुमार महतो) से मुलाकात की है। इस शख्स ने अपनी फुल टाइम जॉब छोड़कर अनाथ बच्चों के लिए एक स्कूल खोला है और इस स्कूल का नाम एक्टर सोनू सूद के नाम पर रख दिया।

सोनू सूद ने इस दौरान महतो के साथ स्कूल की ज़रूरतों, जिसमें राशन से लेकर अच्छी शिक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने को लेकर ढेर सारी बातें कीं। बताया जा रहा है कि सोनू ने स्कूल के नई बिल्डिंग पर काम भी शुरू कर दिया है, ताकि कई और वंचित बच्चों को रहने की जगह मिल सके।सोनू सूद ने कहा, ‘गरीबी से लड़ने का सबसे बढ़िया उपाय है ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को शिक्षा दिलाना। हमारा उद्देश्य समाज के वंचित बच्चों को शिक्षित करना है ताकि उनके पास नौकरी के बेहतर अवसर हों। उच्च शिक्षा ऐसी चीज़ है जिसपर हम काम कर रहे हैं। दूसरा महत्वपूर्ण पहलू पोषण और सबका हित है क्योंकि यह स्कूल एक रैन बसेरा भी है।’बताया जा रहा है कि फिलहाल सोनू देशभर में लगभग दस हज़ार बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर किया रवाना

Share on Social Mediaरायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया. वंदे भारत एक्सप्रेस गुवाहाटी को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ेगी और इस यात्रा में 5 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा. प्रधानमंत्री ने नए विद्युतीकृत खंड […]

You May Like