टीएमसी नेता पशु तस्करी में गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 33 Second

आसनसोल. सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल को मवेशी तस्करी मामले की जांच में सहयोग न करने के आरोप में गुरुवार को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया.

सीबीआई की एक विशेष अदालत ने मंडल को सीबीआई की 10 दिन की हिरासत में भेज दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

जांच एजेंसी ने पिछले कुछ दिनों में मंडल को दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह खराब सेहत का हवाला देते हुए पेश नहीं हुए थे. उन्होंने बताया कि सीबीआई ने तृणमूल नेता को गिरफ्तार करने से पहले उन्हें एक नोटिस दिया. इससे पूर्व दिन में सीबीआई अधिकारियों का दल केंद्रीय बलों के साथ सुबह 10 बजे मंडल के आवास पहुंचा और तलाश अभियान शुरू किया.
अधिकारी ने बताया कि मंडल से उनके आवास की दूसरी मंजिल के एक कमरे में लगभग एक घंटे तक पूछताछ की गई. उन्होंने बताया,‘हमने मवेशी तस्करी घोटाले की जांच में सहयोग न करने पर उन्हें गिरफ्तार किया है. हमें इस घोटाले में मंडल की सीधी संलिप्तता का पता चला है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा मार्ग पर ई-चार्जिंग स्टेशन बनेंगे

Share on Social Mediaदेहरादून, मुख्य संवाददाता. देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच केंद्र सरकार चारधाम यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाएगी. केंद्र सरकार ने इसके लिए राज्य सरकार से प्रस्ताव देने को कहा है.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री महेंद्र […]

You May Like