सीमा को वापस न भेजा तो हमला करेंगे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

पाकिस्तान की सरहद लांघकर भारत पहुंची सीमा हैदर का मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. मामले में अब पाकिस्तान के सिंध प्रांत के डाकू रानो शार की भी एंट्री हो गई. उसने धमकी दी है कि अगर दो दिन में सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजा गया तो वह मंदिरों पर हमला करेगा.

पाकिस्तान के डाकू रानो शार और उसके साथियों की धमकी भरा वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. डाकू की धमकी को लेकर सीमा ने अपना दर्द बयां किया. उसने भावुक होते हुए कहा कि उसकी वजह से किसी को परेशान ना किया जाए. पाकिस्तान में तो वैसे ही हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाता है. हिंदू वहां खुलकर अपना कोई त्योहार नहीं मना सकते. सीमा ने कहा कि वह प्यार के लिए अपनी मर्जी से पाकिस्तान छोड़ कर आई है और वापस पाकिस्तान नहीं जाएगी.

डाकू गुलाम हैदर के रिश्तेदार सीमा हैदर ने कहा कि यह सभी गुलाम हैदर के रिश्तेदार हैं, जो धमकी दे रहे हैं. मेरी खातिर वहां हिंदुओं को परेशान न किया जाए. मैं यहां मर जाऊंगी, लेकिन पाकिस्तान नहीं जाऊंगी. उधर, सचिन का परिवार मीडिया से परेशान हो गया है. सुबह से ही सचिन के घर पर मीडिया का जमावड़ा लग जाता है. सचिन के पिता का कहना है कि परिवार को खाने-पीने का भी समय नहीं दिया जा रहा. रात दिन मीडिया घर में घुसा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाहनों की लंबाई के आधार पर GST वसूला जाएगा निर्मला सीतारमण

Share on Social Mediaनई दिल्ली . जीएसटी परिषद की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन यानी एसयूवी की परिभाषा को पुन परिभाषित किया गया है. वर्तमान में उपकर लगाने के लिए एसयूवी की परिभाषा में चार मानदंड शामिल हैं – इसे एसयूवी के […]