टी-20 विश्व कप भारतीय महिला टीम का पाक के खिलाफ मुकाबला आज

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 43 Second

केपटाउन . लंबे समय से आईसीसी खिताब के लिए तरस रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप के पहले मुकाबले में रविवार को पाक के खिलाफ उतरेगी.

भारत मजबूत भारत और पाकिस्तान का मुकाबला वैसे भी रोमांचक होता है लेकिन भारतीय टीम पन्नों पर कहीं ज्यादा मजबूत है. ऐसे में मुकाबला एकतरफा भी जा सकता है. पाकिस्तान ने हालांकि भारत को पिछले साल एशिया कप में हराया था जब भारतीय टीम ने जरूरत से ज्यादा प्रयोग किए थे. इसलिए टीम हरमनप्रीत उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहेगी. पिछले पांच साल में दोनों टीमों के बीच जमीन आसमान का अंतर देखने को मिला है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दबदबे को लगातार चुनौती दे रही है जबकि पाकिस्तानी महिला टीम कुछ खास नहीं कर सकी है.

पहली महिला प्रीमियर लीग की नीलामी से एक दिन पहले होने वाले इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों के लिये अतिरिक्त प्रेरणा रहेगी लेकिन कुछ का फोकस हट भी सकता है. भारत को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में हराया है. अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारे लेकिन बांग्लादेश को हराया. हालांकि भारतीय टीम के सेमीफाइनल तक पहुंचने की प्रबल संभावना लग रही है लेकिन ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा .

इंग्लैंड ने शनिवार को यहां वेस्टइंडीज को 33 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराकर टी-20 विश्वकप में शानदार आगाज किया. इंग्लैंड के सामने 136 रन का लक्ष्य था. उसने सलामी बल्लेबाज सोफिया डंकले की 18 गेंदों पर 34 रन की पारी तथा नैट साइवर ब्रंट (30 गेंदों पर नाबाद 40) और कप्तान हीथर नाइट (22 गेंदों पर नाबाद 32) के बीच चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी के दम पर 14.3 ओवर में लक्ष्य पा लिया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश के तरक्की की तस्वीरः पीएम मोदी

Share on Social Mediaजयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे विकसित होते भारत के तरक्की की भव्य तस्वीर है. प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे में बड़ा निवेश कर रही है. दौसा में आयोजित कार्यक्रम […]