मां ने तीन साल की मासूम को धूप से बचने के लिए पार्किंग में सुलाया,कार ने रोंदा ; हुई दर्दनाक मौत …

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 49 Second

नई दिल्ली : हैदराबाद के हयातनगर इलाके से एक खौफनाक घटना सामने आई है। जहाँ एक कार पार्किंग में सो रहे तीन साल के बच्ची पर के ऊपर कार चढ़ गई। बता दे की हयातनगर के टीचर्स कॉलोनी में स्थित एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ.है। बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। बच्ची के कार से कुचले जाने का भयानक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

मृतक बच्ची की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है। उसका परिवार हाल ही में कर्नाटक से आया था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कहा कि बच्ची की मां, जो अपार्टमेंट बिल्डिंग के पास एक निर्माण स्थल पर काम कर रही थी। दोपहर में उसे तेज गर्मी से बचाने के लिए पार्किंग एरिया में ले आई. फिर उसने बच्ची को जमीन पर सुला दिया। इसी बीच, घर लौटे राम कृष्ण ने कार पार्क करते समय बच्ची को नोटिस नहीं किया. कार का अगला पहिया बच्ची के सिर को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, राजू और कविता अपने सात साल के बेटे और तीन साल की बेटी के साथ आजीविका के लिए कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से हैदराबाद आया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

60 साल के आशीष विद्यार्थी ने रचाई दूसरी शादी

Share on Social Mediaदिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने गुरुवार को कोलकाता में असम की रूपाली बरुआ के साथ शादी कर ली. आशीष विद्यार्थी की यह दूसरी शादी है. रूपाली गुवाहाटी से हैं और कोलकाता में अपस्केल फैशन स्टोर से जुड़ी हैं. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता की शादी पहले गुजरे जमाने […]

You May Like