शताब्दी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, बाल-बाल बचे पंजाब के महाधिवक्ता

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 0 Second

चंडीगढ़. हरियाणा में पानीपत के निकट कुछ अज्ञात लोगों ने शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabadi Express) पर पथराव किया, जिस वजह से उस सीट की खिड़की के शीशे में दरार आ गई, जिस पर पंजाब के महाधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू बैठे थे. सिद्धू गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ एक मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेश होने के बाद लौट रहे थे.

पुलिस ने बताया कि सिद्धू और वकीलों की उनकी टीम बाल-बाल बच गई. महाधिवक्ता ने पंजाब पुलिस प्रमुख से बात की और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी. यह घटना मंगलवार शाम को उस समय हुई, जब सिद्धू और उनकी टीम शीर्ष अदालत में पेश होने के एक दिन बाद दिल्ली-चंडीगढ़-कालका शताब्दी ट्रेन (Delhi Chandigarh Kalka Shatabadi Express) से राष्ट्रीय राजधानी से लौट रही थी.

ट्रेन जैसे ही पानीपत रेलवे स्टेशन (Panipat Railway Station) से रवाना हुई, कुछ लेागों ने उस डिब्बे पर पथराव किया, जिसमें सिद्धू और उनके सहयोगी बैठे थे. सिद्धू ने कहा कि पथराव करने वालों की संख्या साठ से आठ हो सकती है. यह पूछे जाने पर कि क्या यह पथराव उन्हें निशाना बनाकर किया गया, उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है. राजकीय रेलवे पुलिस, पानीपत के थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों ने शताब्दी ट्रेन पर पथराव किया. उन्होंने कहा, “किसी को चोट नहीं आई. मामले की जांच की जा रही है.”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्थिक संकट के बीच रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति

Share on Social Mediaकोलंबो. श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं और लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों ने राष्ट्रपति आवास के बाद अब प्रधानमंत्री के घर में भी डेरा डाल दिया है और दिनों-दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं. श्रीलंका के […]

You May Like