सूडान में फंसे भारतीयों को लाने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू     

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 6 Second

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि संघर्षग्रस्त सूडान से फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया है. दिलचस्प बात यह है कि इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन कावेरी’ नाम देने का विकल्प बहुत मायने रखता है. एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि यह उसी तर्ज पर है, जैसा कि पीएम ने यूक्रेन से लोगों को निकालने के ऑपरेशन को  ‘ऑपरेशन गंगा’ का नाम दिया था.

जयशंकर ने कहा कि जहाज और विमान नागरिकों को स्वदेश वापस लाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी चल रहा है. करीब 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं. इसके साथ ही कई और रास्ते में हैं. उन्होंने कहा कि हम सूडान में अपने सभी भाइयों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

भारत ने रविवार को कहा कि भारतीयों को निकालने के लिए अपनी आकस्मिक योजना के तहत सऊदी अरब के शहर जेद्दा में वायुसेना के दो परिवहन विमानों और सूडान के प्रमुख बंदरगाह पर एक नौसैनिक जहाज को तैनात किया था. सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि वह सूडान में रह रहे 3,000 से अधिक भारतीयों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

सूडान की राजधानी खारतूम और अन्य जगहों पर सेना प्रमुख अब्देल फत्ताह अल-बुरहान और शक्तिशाली अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के कमांडर मोहम्मद “हेमेदती” हमदान दागलो के प्रति वफादार सैनिकों के बीच लड़ाई जारी है.

बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली सरकार ने रूस के साथ संघर्ष के बीच यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में एक बड़ी चुनौती वाली भूमिका निभाई थी. यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए चलाए गए अभियान को ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम दिया गया था. गंगा न केवल एक विशाल जल संसाधन है बल्कि भारत में इसकी पूजा की जाती है. इसी तरह अफगानिस्तान में तालिबान के हमले के समय भारत सरकार द्वारा चलाए गए बचाव अभियान को ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ का नाम दिया गया था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिकन एयरलाइंस में युवक ने फिर सहयात्री पर पेशाब किया

Share on Social Mediaनई दिल्ली .  न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में रविवार रात एक यात्री द्वारा सहयात्री पर पेशाब करने का मामला सामने आया है. दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचने पर विमान कर्मचारियों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया. यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की […]

You May Like