अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 54 Second

गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सूत्रों के अनुसार अतीक और अशरफ पर दो से तीन बदमाशों ने फायरिंग की है. अतीक को गोली मारने वाले बदमाश मीडियाकर्मी बन कर आए थे. पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है. गोली चलाने के बाद हमलावरों ने सरेंडर कर दिया. गोली मारने वाले आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कोर्ट से कस्टडी में मिलते ही मारने का प्लान बनाया गया था. मीडिया चैनल की तरह एक नया माइक अरेंज किया गया, मीडिया कर्मी बनकर लवलेश, सन्नी, अरुण नाम के लोग लगातार मीडिया कवरेज के दौरान साथ घूम रहे थे. आज मेडिकल के दौरान जैसे ही जब मीडिया बाईट लेने की कोशिश में था, तभी फायरिंग की.

जवाब देने रुका था अतीक घटना के चंद मिनट बाद ही एक वीडियो भी सामने आया. इसमें दिख रहा है कि अतीक और अशरफ पुलिसवालों के साथ जा रहे हैं और मीडियाकर्मी उनसे लगातार सवाल कर रहे हैं. कुछ मिनट तक दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया. मीडियाकर्मी द्वारा बेटे के जनाजे में शामिल न हो पाने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देने के लिए अतीक थोड़ा रुका और बोला- नहीं ले गए, तो नहीं गए. इसके तुरंत बाद अशरफ बोला- जहां तक गुड्डू मुस्लिम का…. तभी हमलावरों ने अतीक के सिर में पिस्तौल सटाकर गोलियां मार दी. इसके बाद अशरफ को भी गोली मार दी. इसके तुरंत बाद कई राउंड फायर किए गए. अतीक और अशरफ वहीं ढेर हो गए.

आपको बता दें कि शनिवार की रात को हमला उस वक्त हुआ जब माफिया अतीक और उसका भाई अशरफ मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. गुड्डू मुस्लिम को लेकर अशरफ सिर्फ इतना कह पाया कि ‘मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम’ तभी एक हमलावर ने माफिया अतीक के सिर से सटाकर गोली मार दी. इसी दौरान अशरफ को भी गोली मार दी. हमलावरों ने गोलीबारी करने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. हमले में एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है.

भगदड़ का माहौल गोलीबारी की आवाज सुनकर भगदड़ जैसा माहौल हो गया. जिस वक्त हमला हुआ वहां पुलिस भी मौजूद थी. मगर पुलिस के कुछ कार्रवाई करने से पहले ही हमलावरों ने घटना को अंजाम दे दिया.

तुरंत आत्मसमर्पण किया हमलावरों ने पिस्तौल से गोलियां दागीं और उसके तुरंत बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. उनके नाम सनी, लवलेश, अरुण मौर्य बताए जा रहे हैं. तीनों मीडियाकर्मी बनकर आए थे. अतीक और अशरफ पांच दिन की पुलिस रिमांड पर थे. शुक्रवार को उनसे एटीएस ने पूछताछ की थी.

हाल ही में अतीक के बेटे असद का हुआ एनकाउंटर

पुलिस टीम ने शहर के चकिया, कसारी मसारी और पीपल गांव इलाके में छापेमारी की थी. अतीक अहमद 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड और इस साल फरवरी में हुए उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी था. इससे पहले अतीक का बेटा असद अहमद 13 अप्रैल को झांसी में एक मुठभेड़ में मारा गया था, इसके साथ यूपी एसटीएफ ने शूटर गुलाम को भी मार गिराया था. पुलिस ने छापेमारी के दौरान कसारी मसारी इलाके में दो पिस्टल और 58 कारतूस बरामद किए थे. इसके साथ ही एक पिस्टल विदेशी और एक इंडियन भी थी. बरामद हुए 58 कारतूस में पांच पाकिस्तानी हैंय कसारी मसारी इलाके में अतीक और अशरफ की निशानदेही पर ही ये हथियार बरामद हुए हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी हिंदी-अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी CRPF की परीक्षा

Share on Social Mediaनई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CRPF) में भर्ती के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा आयोजित करने को मंज़ूरी दी है. ये ऐतिहासिक फैसला गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit […]

You May Like