बोरवेल में गिरे तन्मय को 84 घंटे बाद निकाला बाहर लेकिन नहीं बच पाई जान

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 19 Second

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मंडावी गांव में 55 फीट गहरे बोरवेल में फंसे आठ वर्षीय बच्चे तन्मय साहू को  बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि तन्मय की जान नहीं बच सकी. 84 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. बोरवेल से निकालने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया था. आठनेर के थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया था कि मांडवी के सुनील साहू का आठ साल का बेटा तन्मय मंगलवार को शाम करीब पांच बजे पुराने बोरवेल में गिर गया था.

सूचना मिलते ही मौके पर एसडीईआरएफ की टीम और पुलिस टीम पहुंची और बचाव का कार्य प्रारंभ किया गया. तन्मय करीब 50 फीट गहराई पर अटका हुआ था और बात कर रहा था. बोरवेल से करीब 30 फीट की दूरी पर बुलडोजर और पोकलेन मशीन की सहायता से सुरंग बनाने के लिए खोदाई प्रारंभ की गई थी. पोकलेन मशीन से करीब 50 फीट की गहराई तक खुदाई की गई, इसके बाद फंसे हुए बच्चे तक सुरंग बनाने का काम किया गया.

पांच दिन पहले तन्मय करीब 400 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था. उसे बाहर निकालने के लिए बोर के समानांतर 44 फीट गहरा गढ्ढा खोदा गया. इसके बाद 12 फीट लंबी सुरंग बना कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तन्मय की जान नहीं बच पाई. बताया जा रहा है कि जब बचाव दल उसके पास पहुंचा तो उसकी सांसे चल रही थी. चूंकि 80 से अधिक घंटों तक बिना कुछ खाये-पिये रहने की वजह से तन्मय का स्वास्थय बुरी तरह प्रभावित हो गया था. बोरवेल से बार निकालने के बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

G-20 समूह की बैठक अगले साल छत्तीसगढ़ में होगी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर साझा की जानकारी

Share on Social MediaG-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक सितंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में होगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है. जी-20 समूह की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूह की बैठक देश के अलग-अलग राज्यों और प्रदेश में कराने […]