पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर समेत दो की गोली मारकर हत्या

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कराची . आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. शुक्रवार को कराची में एक हिंदू डॉक्टर और पेशावर में एक सिख व्यवसायी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर बीरबल जेनानी आंखों के विशेषज्ञ थे और कराची मेट्रोपॉलिटन कॉरपोरेशन (केएमसी) के पूर्व डायरेक्टर रह चुके थे. उनपर गुरुवार को हमला उस समय किया गया जब वह क्लीनिक से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी बीच एक बंदूकधारी उनके पास पहुंचा और उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोली लगते ही उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सामने की एक दीवार से जा टकराई. हमलावर मौके से भाग निकला. जबकि उनकी सहायक महिला डॉक्टर गोली लगने से घायल हो गईं. पत्रकारों से बात करते हुए, एसएसपी सिटी आरिफ अजीज ने डॉ. जिनानी की हत्या को लक्षित हत्या बताया.

वहीं, पेशावर में शुक्रवार को एक सिख व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि घटना पेशावर के दीर कॉलोनी इलाके में तब हुई जब तीन बजे मोटरसाइकिल से आए हमलावरों ने दयाल सिंह पर गोलियां बरसा दीं. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद अपराधी फरार हो गए. घटना स्थल से 30 बोर की गोलियों के खोखे बरामद किए हैं. घटनास्थल के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है.

कराची में हिंदुओं का विरोध-प्रदर्शन पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के कई सदस्यों ने जबरन धर्म परिवर्तन और लड़कियों की जबरदस्ती शादी को लेकर प्रदर्शन किया. एक हिन्दू संगठन ने पाकिस्तान दारावर इत्तेहाद के नेतृत्व में कराची के प्रेस क्लब और सिंध विधानसभा के बाहर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया था. उन्होंने कहा कि 12 और 13 वर्ष की हिन्दू लड़कियों की दिनदहाड़े अपहरण कर लिया जाता है और उन्हें इस्लाम धर्म स्वीकार करने को मजबूर किया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

3 वर्षो से अधिक समय से अनुपस्थित 11 चिकित्सा अधिकारियों की सेवा समाप्त

Share on Social Mediaस्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन वर्षो से अधिक समय से अनुपस्थित 11 चिकित्सा अधिकारियों की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की गई है. वहीं दो चिकित्सा अधिकारियों को 15 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण देने का आखिरी अवसर प्रदान किया गया है. संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा अनाधिकृत रूप से […]