14 फरवरी को अब नहीं मनेगा ‘काउ हग डे’, केंद्र सरकार ने वापस ली अपील

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

केंद्र सरकार ने विपक्ष के विरोध के बीच 14 फरवरी को काउ हग डे के तौर पर मनाए जाने की अपील को वापस ले लिया है. इससे पहले सरकार के तहत एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने 14 फरवरी को काउ हग डे मनाने की अपील की थी.

 आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस जैसी कई विपक्षी पार्टियों ने 14 फरवरी को काउ हग डे के तौर पर मनाए जाने के फैसले का विरोध किया था, जिसके बाद अब सरकार ने इस फैसले को वापस ले लिया है.

पशु कल्याण बोर्ड ने जारी किया नोटिस

बता दें मंत्रालय के आदेश के बाद पशु कल्याण बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर काउ हग डे को वापस लेने का ऐलान कर दिया. बोर्ड ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि केंद्रीय मत्स्य पालन और पशुपालन मंत्रालय के निर्देश के बाद 14 फरवरी को मनाए जाने वाले काउ हग डे के फैसले को वापस लेने का आदेश जारी किया जाता है.

एक दिन पहले मंत्री ने की थी ये अपील

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि अच्छा होगा अगर लोग 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ (गाय को गले लगाने के दिवस) के रूप में मनायें.रूपाला मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री हैं.उन्होंने कहा था कि इस उद्देश्य के लिए 14 फरवरी की तारीख के चुनाव में ज्यादा कुछ नहीं पढ़ा जाना चाहिए. बता दें 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिका में ही अब एच-1बी वीजा का नवीनीकरण होगा

Share on Social Mediaवाशिंगटन. अमेरिका इस साल के अंत तक एच-1बी और एल1 वीजा पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है. इसके तहत एच-1बी वीजा अमेरिका में ही नवीनीकृत किए जाएंगे. इससे हजारों भारतीय आईटी पेशेवर को फायदा मिल सकता है. इस प्रोजेक्ट के तहत अमेरिका घरेलू (डोमेस्टिक) वीजा […]

You May Like