दो साल बाद गुजरात में G20 थीम पर होगा अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 6 Second

 अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 8 से 14 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा. 8 जनवरी को सुबह 8 बजे गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Governor Acharya Devvrat) इस महोत्सव का उद्घाटन international kite festival date 2023 करेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पर्यटन मंत्री मुलु बेरा भी उपस्थित रहेंगे. गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेड (TCGL) की ओर से आयोजित पतंग महोत्सव में पतंगबाज और जी 20 देशों के साथ साथ दुनिया भर के अन्य प्रतिभागी हिस्सा gujarat international kite festival 2023 लेंगे. अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 जी 20 की थीम पर आयोजित हो रहा है. कोविड 19 महामारी के कारण 2 साल के बाद अहमदाबाद और गुजरात के शहरों में इसका आयोजन होगा.

कोविड-19 (COVID-19) महामारी के चलते 2 साल बाद, गुजरात के तमाम शहरों में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन 8 जनवरी से 14 जनवरी 2023 के बीच हो रहा है.  अहमदाबाद और राज्य के दूसरे शहरों में रंग-बिरंगी और अजूबे पतंगों को आसमान में उड़ेंगे. गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेड (Gujarat Tourism Corporation) की तरफ से आयोजित G20 की थीम पर इस साल अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव  अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा. G20 देशों के पतंग उड़ाने वाले और दुनिया भर से दूसरे प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं. 8 जनवरी को सुबह 8 बजे अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन करेंगे.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने की कोशिश

खबर के मुताबिक, इस साल पतंग के शौकीन एक ही समय में पतंग उड़ाने की अधिकतम संख्या का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने की कोशिश करेंगे. अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव के दौरान,सभी प्रतिभागी जी20 लोगो के साथ छपी टी-शर्ट और टोपी परेड खेलेंगे. इस साल गुजरात के आसमान को भारत के G20 प्रेसीडेंसी लोगो के आकार में विशेष पतंगों से सजाया जाएगा.

इसके अलावा,अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव (kite festival Gujarat) में आने वाले लोग “वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर” की थीम के साथ G20 लोगो वाले एक विशेष G20 फोटो बूथ पर तस्वीरें और सेल्फी लेने में भी सक्षम होंगे.

अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 (International kite festival 2023) में दुनिया भर की पतंगों और पतंग उड़ाने की परंपराओं के इतिहास को प्रदर्शित करने वाला एक खास मंडप होगा. पतंग बनाने और उड़ाने की वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी. अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में शाम को कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. पतंग महोत्सव (kite festival 2023) के दौरान ऐसे-ऐसे पतंग आसमान में उड़ते मिलेंगे जिन्हें देख आप हैरान हो जाएंगे.   

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ये है दुनिया की तीसरी सबसे अमीर पालतू जानवर, 800 करोड़ है कीमत, जानिए इस बिल्ली में क्या है खास

Share on Social Mediaग्रैमी अवॉर्ड सिंगर टेलर स्विफ्ट दुनिया की सबसे सफल महिलाओं में शामिल हैं. उनकी तरह अब उनकी बिल्ली ओलिविया बेन्सन (एक स्कॉटिश फोल्ड फेलाइन) दुनिया भर के सबसे धनी पालतू जानवरों में से एक बन गई है. AllAboutCats.com के अनुसार, ओलिविया फिलहाल दुनिया के सबसे धनी पालतू […]