नेजल वैक्सीन निजी अस्पतालों में 800 और सरकारी में 325 रुपए प्रति खुराक

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नाक के जरिए दी जाने वाली भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन ‘इनकोवैक’ की कीमत तय कर दी गई है. प्राइवेट अस्पतालों में इसकी एक डोज की कीमत 800 रुपए होगी. सरकारी अस्पतालों में यह 325 रुपए प्रति डोज मिलेगी. निजी अस्पतालों को एक डोज के लिए 150 रुपए का प्रशासनिक चार्ज लगाने की मंजूरी दी गई है. इसके अलावा 5% जीएसटी भी देना होगा. इस तरह एक खुराक की कीमत करीब 1,000 रुपए पड़ेगी. पिछले हफ्ते ही इस वैक्सीन को कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है. यह 18 साल से ज्यादा उम्र वाले उन लोगों को बूस्टर डोज के तौर पर लगाई जाएगी, जो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं.

भारत बॉयोटेक ने वैक्सीन वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के सहयोग से तैयार की है. कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. कृष्णा एला के मुताबिक इनकोवैक कोविड के खिलाफ कारगर है. यह कोविड-19 के खिलाफ म्यूकोसेल इम्युनिटी प्रदान करती है. डॉ. एला ने कहा कि इस टीके के जरिए हमने ऐसा कोविड प्रतिरक्षा तंत्र विकसित किया है, जो अमरीका में भी नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जम्मू  घाटी में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम

Share on Social Mediaजम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक बड़े आतंकी हमले को टाल दिया. करीब 15 किलो वजनी एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को डिफ्यूज कर दिया गया. सुरक्षा बलों ने उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के जंगल में छिपाकर रखी गई आईईडी के साथ 400 ग्राम आरडीएक्स, कारतूस, […]