तमिलनाडु : खाई में गिरी सबरीमाला मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार, 8 की मौत, 2 घायल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 36 Second

तमिलनाडु (Tamilnadu) के सबरीमाला में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने बताया कि यात्रियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी. दो घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया था, जिससे यह हादसा हुआ.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. मृतकों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है. सभी लोगजिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे. सबरीमाला अयप्पा मंदिर से लौट रहे अयप्पा भक्तों का वाहन कुमुली पर्वत मार्ग पर 50 फीट खाई में पलट गया.

पुलिस के अनुसार तमिलनाडु से कई वाहन सबरीमाला अय्यप्पन मंदिर जा रहे थे. वे कम्पामेट्टू माउंटेन रोड पर थेनी जिले के कम्पम के माध्यम से सबरीमाला गए थे. सबरीमाला के दर्शन करने वाले लोग कुमुली पर्वत दर्रे के रास्ते तमिलनाडु लौट रहे थे. थेनी जिले के अंदीपट्टी के पास कुमुली पर्वत सड़क पर वाहन एक पुल को पार कर रहा था, ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल छूट गया और वाहन 50 फीट गहरी खाई में पलट गया.

गाड़ी के खाई में पलटते ही पीछे आ रहे वाहनों में बैठे लोग घबरा गए. उन्होंने तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी. पुलिस और दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया. आधी रात होने के बावजूद वे सक्रिय रूप से बचाव अभियान में लगे हुए थे. रेस्क्यू के दौरान गंभीर रूप से घायल एक लड़के को बचा लिया गया. उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया. इसके बाद खाई में लटके वाहन में फंसे लोगों को निकाला गया. हालांकि आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Share on Social Mediaवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया […]

You May Like