ओशनसैट-3 अंतरिक्ष में ISRO की एक और उड़ान, ओशनसैट-3 समेत 8 नैनो सैटेलाइट लॉन्च

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 35 Second

ISRO ने एकर बार फिर से इतिहास रच दिया है. बता दें, श्रीहरि कोटा से ओशनसैट-3 समेत 8 नैनो सैटेलाइट को लॉन्च किया गया है. भारत के अंतरिक्ष अभियान के क्षेत्र में एक और उपलब्धि जुड़ गई है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन आज यानि 26 नवंबर को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से ओशनसैट3 और आठ नैनो उपग्रहों के साथ PSLV C54/EOS06 मिशन लॉन्च किया, इसमें भूटान का एक उपग्रह भी शामिल है.

पीएसएलवी रॉकेट के जरिये कुल आठ नैनो सैटेलाइट को भी कक्षाओं में स्थापित किया गया. यह प्रक्रिया तकरीबन दो घंटे (कुल 8200 सेकेंड) तक चली, जिसे इसरो के सबसे लंबे अभियानों में से एक माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे नए युग की शुरुआत बताया है.

सैटेलाइट लॉन्च से पहले मुख्यालय वाली राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि प्रक्षेपण शनिवार को सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर होना है. इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, “ईओएस-06 (ओशनसैट-3) के साथ आठ नैनो उपग्रह लॉन्च करने जा रहा है.”

महासागरों की गहन अध्ययन और चक्रवातों पर नजर रखने के लिए भारत के ISRO ने ओशनसैट-3 लॉन्च किया है. PSLV C54/EOSO6 को ओशनसैट-3 के नाम से भी जाना जाता है. बता दें, ओशनसैट सीरीज के सैटेलाइट एक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट हैं. इसके जरिये समुद्र और वायुमंडल के बारे में जानकारी हासिल की जाती है. इसके अलावा इस सैटेलाइट से समुद्री मौसम का पूर्वानुमान भी लगाया जा सकता है. इससे फायदे ये होता है कि देश को पहले से ही आने वाले किसी भी चक्रवात से निपटने के लिए तैयार कर दिया जाता है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में जैकलीन फर्नांडीज ने दर्ज कराया बयान

Share on Social Media200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन ने शनिवार को पटियाला हाउस अदालत में 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराया. भले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez )को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, लेकिन शनिवार को उन्होंने इस केस में कुछ […]

You May Like