Twitter पर सिर्फ ब्लू नहीं बल्कि होंगे इस रंग के भी टिक

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 45 Second

सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्म (Twitter) अगले शुक्रवार तक ब्लू चेक सब्सक्रिप्शन (Blue Verified Mark) सर्विस की री-लॉन्चिंग करने जा रहा है. इस बार आप ब्लू के साथ ‘ग्रे’ और ‘गोल्ड’ ट्विटर टिक मार्क का उपयोग कर सकेंगे. ट्विटर कंपनी के सीईओ एलन मस्क (Twitter CEO Elon Musk) ने एक ट्वीट के जवाब में इसकी जानकारी दी है. मस्क ने जानकारी दी है कि, ट्विटर अगले शुक्रवार यानि 2 दिसंबर 2022 को अपनी ब्लू चेक सब्सक्रिप्शन फीचर को फिर से लॉन्च करेगा. जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संगठनों और मशहूर व्यक्तियों के लिए अलग-अलग रंग के टिक मार्क का उपयोग कर सकेंगे.

एलन मस्क (Elon Mask) ने एक ट्वीट में कहा, “कंपनियों के लिए गोल्ड चेक (Gold Check), सरकारों के लिए ग्रे चेक (Grey Check), सेलिब्रिटी या अन्य व्यक्तियों के लिए (Blue Check) होगा. मस्क ने कहा कि चेक एक्टिव होने से पहले सभी वेरिफाइड अकाउंट्स को मैन्युअल रूप से प्रमाणित किया जाएगा.

टेस्ला के सीईओ के पिछले महीने 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद सोशल मीडिया मंच में यह नया बदलाव है. यह पेशकश मस्क के सस्पेंडेड (निलंबित) खातों को फिर शुरू करने के ऐलान के एक दिन बाद की गई.

ट्विटर ने पहले अपनी इस प्रीमियम सेवा को सस्पेंड कर दिया था. मूल रूप से सरकारी संस्थाओं, निगमों, मशहूर हस्तियों और मंच की ओर से वेरिफाइड पत्रकारों के नाम से फर्जी खातों को रोकने के लिए ‘ब्लू-टिक’ दिया जाता था.

एलन मस्क ने कहा कि वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर हैंडल को बहाल करने के बाद अन्य बैन खातों के लिए ‘सामान्य माफी’ शुरू करेंगे. मस्क ने ट्विटर पर लिखा, “जनता ने अपनी राय दे दी है. माफी अगले सप्ताह से शुरू हो रही है. वोक्स पॉपुली, वोक्स देई.” वोक्स पॉपुली, वोक्स देई एक लैटिन मुहावरा है जिसका अर्थ है “जनता की आवाज, ईश्वर की आवाज है.”

एलन मस्‍क ने कहा था कि ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए हर महीन 8 डॉलर देने वाले यूजर्स को और सुविधाएं मिलेंगी. इनमें यूजर्स को रिप्‍लाई और सर्चिंग में प्राथमिकता दी जाएगी. इस फीचर के जरिए स्‍पैम और बॉट अकाउंट को खत्‍म करने में आसानी होगी. यूजर्स को ट्विटर पर लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्‍ट करने की भी सुविधा दी जाएगी. इन यूजर्स को उन पब्लिशर्स के कंटेंट के लिए भी कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा, जो इस सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म के साथ मिलकर काम करते हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 10 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और सिक्कों की गिनती बाकी

Share on Social Mediaराजस्थान के चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) जिले में स्थित भगवान श्री सांवलिया सेठ मंदिर (Sanwaliya Seth Temple) में दानपात्र से करोड़ों का कैश निकला है. इतनी बड़ी रकम को देखकर भक्त दंग रह गए हैं. आलम यह है कि चार दिन बाद भी नोटों की गिनती लगातार जारी है. […]

You May Like