LPG Cylinder: एलपीजी सिलेंडर से गैस चोरी पर लगने वाली है लगाम, क्यूआर कोड से लैस होगा आपका घरेलू गैस सिलेंडर

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी वीक 2022 में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की सुरक्षा को पुख्ता करने के प्लान को सामने रखा है. अक्सर एलपीजी सिलेंडर में उपभोक्ताओं की शिकायत जिसमें गैस चोरी होने, सिलेंडर लीक करना, सिलेंडर का ख़स्ता हालत पर बहुत से शिकायतें आती है लेकिन इसका निवारण नहीं होता ऐसे में हर सिलेंडर (Cylinder) का एक QR कोड तैयार किया जा रहा है, जिसमें सिलेंडर से जुड़ी सारी जानकारी हासिल की जा सकेगी . इस तरह से गैस चोरी को रोका जा सकेगा।

इंडियन ऑयल (Indian Oil) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्यूआर कोड (QR Code) से गैस सिलेंडर के लैस होने पर इसकी ट्रेकिंग आसान हो जाएगी। अभी जिस सिलेंडर में कम गैस की शिकायत मिलती है, उसे साबित करना मुश्किल हो जाता है कि इस डीलर के यहां से निकला है। यदि पता चल भी गया कि उस डीलर से निकला तो यह नहीं बता सकते कि उस सिलेंडर को किस डिलीवरीमैन ने डिलीवर किया। लेकिन यदि सिलेंडर पर क्यूआर कोड लग जाएगा तो सब कुछ एक झटके में पता चल जाएगा। फिर चोर को पकड़ना बेहद आसान हो जाएगा। जब चोर को पकड़े जाने का डर होता तो वह अपने आप चोरी रोक देगा।

LPG गैस सिलेंडर में QR कोड के फायदे

एलपीजी सिलेंडर से गैस चोरी होने से रोकना इसका एक बड़ा उद्देश्य है

एलपीजी सिलेंडर चोरी हो जाने से इसे ट्रेक कर पाना

सिलेंडर की क़्वालिटी का ऑडिट किया जाना

इस QR कोड के ज़रिए कंप्लेन रजिस्टर करवाना और हेल्प लाइन से बात करना

ऐसी तमाम सुविधाएं आपके एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ शुरू होने जा रही हैं.

एलपीजी सिलेंडर में QR कोड सिस्टम को तीन महीने में लागू कर दिया जाएगा, नए सिलेंडर में पहले से QR कोड होगा लेकिन जो पुराने सिलेंडर होंगे उनपर QR कोड अलग से लगवाया जाएगा जिसके साथ मोबाइल नंबर भी लिंक किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किया फुंडहर गौठान का निरीक्षण

Share on Social Mediaरायपुर.  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बुधवार को नगर निगम रायपुर द्वारा फुंडहर में संचालित गौठान का निरीक्षण भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने गौवंशीय पशुओं के लिए की गई चारे, दवा व उनके देखभाल के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आर्थिक स्वावलंबन […]

You May Like