गुजरात: PM मोदी आज वलसाड में करेंगे रैली, 552 लड़कियों के सामूहिक विवाह में भी होंगे शामिल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 45 Second

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वलसाड जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री  भावनगर में एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे.

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा होगा. पीएम मोदी करीब तीन बजे वलसाड जिले के कपराड़ा गांव में जनसभा को संबोधित के बाद भावनगर में सामूहिक विवाह समारोह पापा नी परी लग्नोत्सव 2022 में शामिल होंगे. समारोह में 522 लड़कियों का विवाह का कार्यक्रम है.

गुजरात में दो चरणों में होंगे चुनाव

गुजरात चुनाव दो चरणों में होगा. एक व पांच दिसंबर को मतदान होंगे वहीं हिमाचल चुनाव के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आठ दिसंबर को जारी होंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस बार 3.24 लाख मतदाताओं को पहली बार मतदान का मौका मिलेगा.

पिछले 24 साल से गुजरात की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी ही काबिज है, लेकिन इस बार समीकरण बदले नजर आएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने गुजरात में भी पूरी ताकत लगा दी है. ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है.

2017 में हुए थे विधानसभा चुनाव

गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है. गुजरात में पिछली बार दो चरणों में चुनाव हुए थे. 25 अक्टूबर 2017 को चुनाव तारीखों का एलान हुआ. पहले चरण के लिए 14 नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को. पहले चरण का चुनाव नौ दिसंबर 2017 और दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को नतीजे आए थे. पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदी के प्रख्यात मार्क्सवादी आलोचक मैनेजर पाण्डेय का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कल होगा अंतिम संस्कार

Share on Social Mediaहिंदी साहित्य जगत के गम्भीर और विचारोत्तेजक आलोचनात्मक लेखन के लिए मशहूर वरिष्ठ लेखक मैनेजर पांडेय का निधन हो गया है. 82 वर्षीय मैनेजर पांडेय के निधन से हिंदी साहित्य जगत में शोक की लहर है. तमाम लेखक, पत्रकार और प्रकाशन संस्थानों ने उनके निधन पर गहरा […]

You May Like