मुख्यमंत्री के जनता दरबार में महिला की फरियाद, ‘किरायेदार शराब पीकर पीटता है’

0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 58 Second

शराबबंदी वाले राज्य बिहार के मुजफ्फरपुर की एक महिला सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ही शराबबंदी का पोल खोल दी. ‘मुख्यमंत्री जनता दरबार’ कार्यक्रम में बतौर फरियादी एक महिला सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने फरियाद करते हुए शिकायत की कि मेरी दुकान का किरायेदार शराब पीकर आए दिन हमलोगों को मारता पीटता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए. ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 89 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए.

 इस कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग, निर्वाचन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुयी.

गोपालगंज से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से जमीन माफियाओं की शिकायत करते हुए कहा कि गोपालगंज बस स्टैंड के पास हमारी जमीन है. उस पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है. जब हमने विरोध जताया तो उनलोगों द्वारा हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है. मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

 मुजफ्फरपुर से आए एक फरियादी ने गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे घर के दरवाजे पर ही वर्ष 2018 में मेरे बच्चे की हत्या कर दी गई. अब तक मुझे न्याय नहीं मिल पाया है. मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

मुजफ्फरपुर से आए एक रिटायर्ड फौजी ने गुहार लगाते हुए कहा कि रिटायरमेंट के बाद हमने जमीन खरीदा था, उस जमीन पर 2013 से असमाजिक तत्वों ने कब्जा कर लिया है. इसके अलावा मेरी खरीदी गयी दूसरी जमीन पर भी दबंग जाने नहीं दे रहे हैं और आए दिन धमकी देते हैं. मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी से आयी एक महिला ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि मेरी दुकान का किरायेदार शराब पीकर आए दिन हमलोगों को मारता पीटता है. दुकान खाली करने के लिए बोलती हूं तो गाली गलौज और मारपीट करता है. मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारी को मामले की जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

सारण से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी बच्ची का अपहरण कर उसका गलत वीडियो बनाकर आरोपी द्वारा वायरल किया जा रहा है. इसकी शिकायत हमने कई बार संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है. मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को अविलंब उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, खान एवं भू – तत्व मंत्री जनक राम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाचा से छत्तीसगढ़ी संस्कृति ने बनाई सात समुंदर पार अपनी पहचान: अमरजीत भगत

Share on Social Mediaरायपुर. उत्तर अमेरिका में छत्तीसगढ़ संस्कृति की छटा बिखेरने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है. नार्थ अमेरिका  छत्तीसगढ़ संघ(नाचा) उत्तर अमेरिका द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका शिकागो, न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन, कैरोलिना, डेनवर और कनाडा के टोरंटो में 5 दिवसीय सम्मेलन 12 से 21 नवम्बर तक  प्रस्तावित […]

You May Like