लालू यादव बेहोशी की हालत में ICU में हुए भर्ती, जानें अब कैसी है तबीयत

0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 18 Second

बिहार. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को गहन ईकाई कक्ष (ICU) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इससे पहले रविवार को सीढ़ियों से गिरने के बाद लालू यादव (Lalu Yadav) के कंधे में फ्रैक्चर हो गया था और उन्हें बेहोशी के हालत में अस्पताल लाया गया था. बताया जा रहा है कि लालू यादव की पीठ में भी चोट लगी है.

राबड़ी देवी के आवास पर गिरे लालू यादव

लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि राजद सुप्रीमो लालू यादव इन दिनों पटना में अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर रह रहे हैं, जहां वह सीढ़ियों पर से गिर गए. इसके बाद लालू यादव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जो पहले से कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं.

लालू यादव के कंधे में फ्रैक्चर और पीठ में लगी चोट

लालू यादव (Lalu Yadav) के करीबी सहयोगी ने बताया कि जांच में लालू के कंधे में फ्रैक्चर दिखा है. चोट के बाद एक क्रेप पट्टी लगा दी गई है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं. कंधे में फ्रैक्चर के अलावा उनकी पीठ में भी चोट लगी है और उन्हें काफी दर्द है.

पहले से कई बीमारियों से जूझ रहे हैं लालू यादव

बता दें कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की तबीयत अक्सर खराब रहती है और वो पहले से कई बीमारियों से जूझ रहे हैं. जेल में रहने के दौरान भी उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था और कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. लालू यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी की बीमारी, तनाव, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, कमजोर इम्युनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आंख में दिक्कत और ह्रदय संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं.

जमानत पर जेल से बाहर हैं लालू यादव

चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी करार दिए गए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को कुछ महीने पहले रांची स्थित सीबीआई की एक विशेष अदालत ने जमानत दी थी, जिसके बाद से वह जेल के बाहर हैं और 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शेयर मार्केट में फिर आई गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी खुले लाल निशान पर

Share on Social Mediaमुंबई. वैश्विक बाजार से आ रहे मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट नजर आई. 4 जुलाई को सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी दोनों लाल न‍िशान के साथ खुले. सेंसेक्स 56.26 अंक यानी 0.11% फिसल कर 52,851.67 पर खुला, जबकि निफ्टी 41.55 […]

You May Like