कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ऑफिस पर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं का हमला, देखें वीडियो

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 7 Second

वायनाड. केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ऑफिस में शुक्रवार को ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो तोड़फोड़ के बाद का है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

तोड़फोड़ के बाद भारतीय युवा कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि एसएफआई का झंडा पकड़े हुए कुछ गुंडों ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला बोल दिया। उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की। दावा किया है कि एसएफआई ने कार्यालय के कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। कांग्रेस सांसद के कार्यालय में तोड़फोड़ के वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ लोग कार्यालय की खिड़कियों पर चढ़ गए और तोड़फोड़ करने लगे। कुछ लोग एसएफआई के झंडे हाथों में लेकर कार्यालय के अंदर पहुंच गए। वहां इन लोगों ने नारेबाजी की।

जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से लोग नाराज थे, जिस पर राहुल गांधी ने एक बयान तक नहीं दिया। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने संरक्षित क्षेत्रों, वन्यजीव अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों के आसपास के एक किलोमीटर क्षेत्र को एक पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है। इस फैसले से नाराज इन लोगों की मांग है कि राहुल गांधी को इस मामले पर बोलना चाहिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब देश में 7 से 11 साल के बच्चों को लगेगा टीका, DCGI ने Covovax को दी मंजूरी

Share on Social Mediaदिल्ली. देश में टीकाकरण की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। DCGI की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की कोवोवैक्स वैक्सीन को 7-11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने की सिफारिश की है। […]

You May Like