आयकर नोटिस का जवाब न देने वालों पर शिकंजा कसेगा

Share on Social Media

नई दिल्ली. आयकर विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ शिकंजा कसने जा रहा है, जिन्होंने अब तक आयकर नोटिस का जवाब नहीं दिया है. विभाग ऐसे आय करदाताओं के खिलाफ अनिवार्य जांच शुरू करेगा. विभाग ने इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

विभाग के मुताबिक ऐसे मामलों जहां, आयकर अधिनियम की धारा 142(1) के तहत भेजे गए नोटिस के जवाब में कोई रिटर्न दाखिल नहीं दिया गया है, उन्हें नेशनल फेसलेस असेसमेंट सेंटर को भेजा जाएगा, जो आगे की कार्रवाई करेगा. इस धारा के तहत कर अधिकारी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग सकता है.

नए नोटिस भी भेजे जाएंगे

दिशा-निर्देशों के अनुसार अधिकारी आय में विसंगतियों के बारे में आयकरदाताओं को 30 जून तक नए नोटिस भी भेजेंगे. ये नोटिस आयकर अधिनियम की धारा 143(2) के तहत जारी किए जाएंगे. इसके बाद आयकरदाता को इस बारे में संबंधित दस्तावेज पेश करने होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री जिन ग्रामीणों के बने थे पहुना, वे ग्रामीण बने मुख्यमंत्री के पहुना

Share on Social Mediaभेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की विधानसभाओं में लोगों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति जानी थी. साथ ही विधानसभा क्षेत्र के ही ग्रामीण परिवारों के साथ भोजन भी किया था. इन ग्रामीण परिवारों ने पारंपरिक तरीकों से […]