कांग्रेस का चिंतन शिविर आज से, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

Share on Social Media

लेकसिटी उदयपुर में आज से कांग्रेस के चिंतन शिविर की शुरुआत होने जा रही है। पार्टी के तमाम बड़े नेताओं को यहां पहुंचने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सुबह करीब 11 बजे प्लेन से यहां पहुंचेंगी। इससे पहले राहुल-प्रियंका गांधी शिविर में शामिल में होने के लिए पहुंच गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम भी यहां जल्द ही पहुंच सकते हैं।
शुक्रवार सुबह ट्रेन से पहुंचे राहुल गांधी का राजस्थानी अंदाज में उनका स्टेशन पर स्वागत हुआ। राहुल गांधी के साथ दिल्ली से कई बड़े नेता भी ट्रेन से ही आए हैं। सभी नेता बस से होटल ताज अरावली के लिए रवाना हुए हैं। प्रियंका गांधी भी होटल पहुंच चुकी हैं।

तीन दिन चलने वाले इस शिविर में देश की सबसे पुरानी पार्टी का भविष्य तय होगा। कांग्रेस से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि यह शिविर अब तक हुए आम शिविरों की तरह नहीं है। शिविर की शुरुआत दोपहर तीन बजे से ग्रुप डिस्कशन के साथ होगी। इससे पहले दोपहर 2 बजे सोनिया गांधी वेलकम स्पीच देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Yogi Adityanath का वाराणसी दौरा, पीएम मोदी के दौरे का लेंगे जायजा

Share on Social MediaCM Yogi Adityanath News CM Yogi Adityanath आज दो दिन के दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। 14 मई से शुरू हो रहे ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान भी वह वाराणसी में ही होंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने और आपसी सौहार्द न बिगड़े, प्रशासनिक […]

You May Like