‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार, मंत्री ने उनकी भागीदारी को ‘ऐतिहासिक’ बताया

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार जी ने 18 नवंबर शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी जी के साथ शामिल हुए। इस दौरान मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कांग्रेस ने उनकी भागीदारी को ‘ऐतिहासिक’ बताया। भारत जोड़ो यात्रा लगातार 70 दिनों में कन्याकुमारी से महाराष्ट्र तक का सफर तय कर चुकी है। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय एवं छत्तीसगढ़ कामगार कमेटी के अध्यक्ष आलोक पांडे के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। मंत्री गुरु रूद्र कुमार समेत अन्य नेताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल के साथ पदयात्रा की। राहुल गांधी और मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने पदयात्रा के दौरान मार्ग में एकत्र लोगों का अभिवादन किया.

मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि “यह यात्रा 70 दिन पहले कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। रोजाना 25 किलोमीटर का सफर तय कर रही है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र, महाराष्ट्र और अब मध्य प्रदेश तक पहुंची। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने कहा कि “भारत जोड़ो यात्रा” कोई साधारण यात्रा नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ने की यात्रा है, जो इतिहास में दर्ज होगी। माननीय राहुल गांधी वात्सल्य, करुणा और प्रेम के धनी व्यक्ति हैं। उनकी सहजता शब्दों की मोहताज नहीं है। लोगों के प्रति उनका आत्मीय प्रेम विशुद्ध रूप से दिखता है। देश के हर व्यक्ति के उत्थान और बढ़ोतरी को लेकर संपूर्ण भारत को एक मंच पर लाने की यह पहल असल मायनों में सार्थक है। हम वादों से नहीं व्यवहार, प्रेम और अपनेपन से लोगों का विश्वास जीत रहें हैं। हर पग में लोगों की परेशानियों को अपना समझकर धैर्यता के साथ सुनना पूरे देश को एक परिवार बना रहे है.

मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। मुझे गर्व है मैं कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ताओं हूं जो इस तरह की सामाजिक सद्भावना के लिए पूरे देश को पदयात्रा के जरिए जोड़ने का प्रयास कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Raipur: सोसायटी सहित मकान में जबरन प्रवेश कर धमकी देकर उत्पात मचाने वाले 04 आरोपी गिफ्तार

Share on Social Mediaरायपुर. प्रार्थिया ममता लांजेवार ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हिमालयन हाईट सोसायटी में रहती है. दिनांक 20.11.2022 को सोसायटी में शाम करीब 05:30 बजे करीबन 20 से अधिक अज्ञात बदमाश स्वयं को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताते हुए जयकार हंगामा कर […]

You May Like