सरिस्का जंगल में भड़की आग, खतरे में 25 टाइगर: 45 घंटे में 20KM तक फैली आग, इसे बुझाने में लगाए सेना के 2 हेलिकॉप्टर

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 55 Second

अलवर के सरिस्का जंगल में पिछले 45 घंटे से लगी आग विकराल होती जा रही है। आग जंगल के 20 किलोमीटर से ज्यादा एरिया में फैल चुकी है। आग पर काबू नहीं हो पाने की वजह से वन विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। आग जंगल के जिस हिस्से में तेजी से बढ़ रही है वहां कई टाइगर हैं। आग बुझाने के लिए अब हेलिकॉप्टर व एरियल लिफ्ट फायर ब्रिगेड से मदद मांगी गई थी। इसके बाद मंगलवार सुबह पहुंचे सेना के दो हेलिकॉप्टर ने आग बुझाना शुरू कर दिया है। हेलिकॉप्टर सिलीसेढ़ झील से पानी ला रहे हैं। अभी तक हेलिकॉप्टर 8 से 10 राउंड कर चुके हैं। आग बुझाने के लिए 40 से 50 हजार लीटर पानी का छिड़काव किया जा चुका है। इसके बाद भी आग जंगल में बढ़ती जा रही है।
नायब तहसीलदार खेमचंद सैनी ने बताया कि कानूनगो से मिली रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह तक 20 किलोमीटर से ज्यादा एरिया आग की चपेट में आ गया है। रविवार को बालेटा पृथ्वीपुरा नाका स्थित पहाड़ियों में आग लग गई थी। इसके बाद रविवार रात करीब 8 बजे से ही वनकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, अब तक आग पर काबू नहीं पाया गया। सोमवार शाम आग का फैलाव नारंडी, रोटक्याला और बहेड़ी तक हो गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करंट लगाकर एक अधेड़ ने अपनी जान दे दी, देर रात को हुई थी ये घटना

Share on Social Mediaजांगजीर-चांपा में सोमवार देर रात खुद को करंट लगाकर एक अधेड़ ने अपनी जान दे दी। अधेड़ का बेटा जब सोकर उठा तो पिता का शव पंप हाउस में मिला। वहां केबल का तार उसके हाथ में लिपटा हुआ था। इससे पहले शराब के नशे में उसने […]

You May Like