पंजाब की सियासत में बदले नए चेहरे, जानें किसे मिलेगा मौका

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

पंजाब विधानसभा चुनावों के परिणाम सूबे की रिवायती राजनीतिक पार्टियों के लिए सुनामी साबित हुए हैं। AAP की इस सुनामी में पांच बार के मुख्यमंत्री और उम्रदराज नेता प्रकाश सिंह बादल और दो बार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत सुखबीर बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी, परमिंदर सिंह ढींडसा जैसे कई दिग्गज धाराशाही हो गए। इन दिग्गजों की हार का असर इस बार विधानसभा में साफ दिखेगा। इन दिग्गजों के बगैर असेंबली की सूरत कुछ बदली हुई नजर आएगी।

इस बार तीन पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी और दो पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, ओपी सोनी विधानसभा में नजर नहीं आएंगे। कई ऐसे नेता हैं जो पहली बार पंजाब विधानसभा में दिखेंगे। सूबे की राजनीति में 8 साल पहले एंट्री मारने वाली आम आदमी पार्टी को इस बार 92 सीटों पर जीत के साथ भारी बहुमत मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेयर ढेबर आज करेंगे रायपुर निगम का बजट, 1375 करोड़ का होगा बजट

Share on Social Mediaनगर निगम मे मंगलवार को होने जा रही सामान्य सभा में महापौर और सभापति गोबर से बने सूटकेस से साल 2022-23 का 1375 करोड़ का बजट पेश करेंगे। निगम का बजट पहले से आधा जरूर होगा लेकिन आम लोगों से जुड़ी एक योजना शुरू होने जा रही […]

You May Like