Read Time:36 Second
देहरादून। उत्तरकाशी के सिलक्यारा स्थित टनल में बीते 17 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया. एक के बाद एक अभियानों के असफल होने के बाद रेट माइनर्स की मेहनत की बदौलत मैनुअल तरीके से की गई खुदाई के बाद सुरंग में फंसे मजदूरों को मौत के मुंह से निकलकर खुली हवा में सांस लेने का मौका मिला.
