Read Time:1 Minute, 3 Second
नई दिल्ली. भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी इस साल जनवरी में 9.3 प्रतिशत बढ़कर 23.4 लाख करोड़ रुपये हो गई है.
भारतीय म्यूचुअल फंड संघ के अनुसार जनवरी, 2022 में म्यूचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी 21.40 लाख करोड़ रुपये थी. आंकड़ों के अनुसार, हालांकि संस्थागत संपत्तियों का मूल्य जनवरी, 2023 में कुछ कम होकर 17.42 लाख करोड़ रह गया है जो जनवरी, 2022 में 17.49 लाख करोड़ रुपये था.
उद्योग के लोगों का मानना है कि संपत्ति में बढ़त का मुख्य कारण व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) में वृद्धि है. एसआईपी ने लगातार चौथी बार इस साल जनवरी में 13,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को छुआ.
