महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव में बीजेपी को झटका

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

यूपी और महाराष्ट्र में विधान परिषद शिक्षक और स्नातक के चुनाव हुए. यूपी की पांच सीटों पर 30 जनवरी को चुनाव हुए थे, इन चुनावों को लेकर गुरुवार (2 फरवरी) को मतगणना हुई. यूपी में पांच में से चार सीटों पर रिजल्ट आ चुका है, तो वहीं महाराष्ट्र में विपक्ष के एमवीए ने दो, और निर्दलीय उम्मीदवारों ने एक सीट जीत ली.

यह चुनाव भले छोटा था, लेकिन हार बीजेपी के लिए झटके से कम नहीं है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बीजेपी समर्थित इस उम्मीदवार के लिए प्रचार किया था. नागपुर बीजेपी ने इन दो बड़े नेताओं का गढ़ है, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं मिला. नागपुर की इस सीट पर कांग्रेस, एनसीपी और उद्धव ठाकरे गुट के साझा उम्मीदवार की जीत हुई है.

महाराष्ट्र में बीजेपी को महज एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा, हालांकि खबर लिखे जाने तक बीजेपी ने यूपी में चार सीटों पर जीत दर्ज कर ली, कानपुर शिक्षक खंड में निर्दलीय उम्मीदवार राज बहादुर सिंह चंदेल ने छठवीं बार जीत दर्ज की है. इन सीटों पर बीजेपी और सपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नई दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली स्पाइस जेट फ्लाइट 4 घंटे लेट

Share on Social Mediaरायपुर. नई दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाईट आज 4-5 घंटे लेट हो गई है, यही कारण है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री परेशान है.  इस फ्लाइट में यात्रा करने के लिए एयरपोर्ट सुबह से यात्री पहुंच गए थे. ये फ्लाइट 10 बजे थी, […]

You May Like