भारत जोड़ो यात्राः महाराष्ट्र में राहुल गांधी के समर्थन में आए दिव्यांग, बोले-मोदी सरकार ने नौकरी का वादा किया था

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है. बीते  66 दिनों से राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है. हालांकि, आज यानी रविवार को राहुल गांधी समेत अन्य पदयात्री आराम करेंगे. पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एक दिन के विश्राम के बाद सोमवार को यह यात्रा हिंगोली जिले के कलामनुरी से वाशिम तक जाएगी. वहीं महाराष्ट्र में राहुल गांधी के समर्थन में बड़ी संख्या में दिव्यांग भी आए, जिन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नौकरी देने का वादा किया था जो अब तक अभी पूरा नहीं हुआ है.

 इससे पहले राहुल गांधी ने कलामनुरी में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा, भारत को न ही विभाजित किया जा सकता है और न ही हम इस देश में नफरत फैलने देंगे. इस दौरान उन्होंने वेदांता-फॉक्सकॉन और टाटा एयरबस जैसे मेगा प्रोजेक्ट को गुजरात में स्थानांतरित करने पर भी राज्य व केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

छह राज्यों के 28 जिलों में घूम चुकी है यात्रा 

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा अब तक छह राज्यों के 28 जिलों में यात्रा कर चुकी है. बता दें, बीते सात नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा ने तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश किया था. यह यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश करेगी. इससे पहले महाराष्ट्र के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उदयपुर-अहमदाबाद रेल रूट पर हुआ ब्लास्ट, दो हफ्ते पहले ही पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

Share on Social Mediaउदयपुर-अहमदाबाद रेलवे लाइन को ब्लास्ट करके उखाड़ने की साजिश रची गई है. इस  रेलवे (Railway) लाइन का 13 दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 31 अक्टूबर को लोकार्पण किया था. घटना शनिवार देर रात सलूम्बर मार्ग पर केवड़े की नाल में ओढ़ा रेलवे पु​ल […]

You May Like