ट्विन टावर में रोजाना 290 किलो विस्फोटक लगाने का काम चौथे दिन भी जारी रहा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media


नोएडा, 16 अगस्त सुपरटेक के दोनों टावरों में विस्फोटक लगाने का काम सोमवार यानी 15 अगस्त को भी जारी रहा. चौथे दिन मंगलवार को भी पलवल से विस्फोटक लाया गया. टावरों में विस्फोटक लगाने का काम शुरू कर दिया गया है. टावर को ध्वस्त करने के लिए 15 दिनों तक विस्फोटक लगाया जाएगा. दोनों टावरों में रोजाना 290 किलो विस्फोटक लगाया जा रहा है. उसमें 325 किलो सुपर पावर जैल, 63 हजार 3 सौ मीटर्स सोलर कार्ड, सॉफ्ट ट्यूब, जिलेटिन रॉड, 10 हजार 9 सौ 90 नंबर सुप्रीम डिले नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर रैगिंग क्लास-6 और डिवीजन-2 होंगे. 4 इंस्टेंटएनोयस एक्सप्लोसिव डिवाइस का प्रयोग किया जाएगा. विस्फोटक लगाने का काम 60 लोग करेंगे.

दोनो टावरों को ध्वस्त करने के लिए नौ हजार 800 छेद किए गए हैं. इन छेदों में करीब 3700 किलो विस्फोटक का उपयोग किया जाएगा. विस्फोटक लगाने के दौरान पुलिस, एडिफिश, और जेट डिमोलिशियन कंपनी के लोगों को ही परिसर में जाने की अनुमति है. 28 अगस्त को इन दोनों टावरों पर में विस्फोट किया जाना है.

सुपरटेक के दोनों इमारतों को 28 अगस्त को ध्वस्त किया जाएगा. इसे 4 सितंबर तक बढ़ाया जा सकता है. यानी 28 अगस्त के बाद सात दिन का बफर लिया गया है. पहले इसे 21 अगस्त को तोड़ा जाना था, लेकिन सीबीआरआई से क्लीयरेंस और सुपरटेक की ओर से अब तक स्ट्रक्च रल ऑडिट रिपोर्ट नहीं मिलने से दोनों इमारतों में विस्फोटक लगाने का काम शुरू नहीं हो सका था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पति सैफ अली खान को जन्मदिन पर करीना ने दी अनोखे अंदाज में बधाई

Share on Social Mediaमुंबई, 16 अगस्त बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का आज जन्मदिन है, वह 52 साल के हो गए हैं. ऐसे में पति सैफ अली खान के जन्मदिन के अवसर पर करीना कपूर खान ने उनको खास अंदाज में बधाई देते हुए सैफ के पाउट्स को लेकर बात […]

You May Like