मुंबई. चीन में कोविड महामारी का प्रकोप तेज होने और दुनिया के अन्य देशों में भी संक्रमण बढ़ने के बीच बुधवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के अंत में करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए.
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 635.05 अंक या 1.03 प्रतिशत गिरकर 61,067.24 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 763.91 अंक या 1.23 प्रतिशत गिरकर 60,938.38 अंक पर आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 186.20 अंक या 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,199.10 अंक पर बंद हुआ.
सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे। दूसरी ओर सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, नेस्ले, विप्रो और इन्फोसिस के शेयर तेजी के साथ बंद हुए.
एयरपोर्ट गाइडलाइंस: एयरपोर्ट पर बैग से फोन चार्जर और लैपटॉप निकालने की जरूरत नहीं, बदलने जा रहे हैं नियम
Thu Dec 22 , 2022
Share on Social Mediaयात्री जल्द ही अलग-अलग ट्रे में लैपटॉप, फोन और चार्जर रखे बिना हवाईअड्डे की सुरक्षा जांच से गुजर सकेंगे. इससे एयरपोर्टों पर भीड़ कम होगी. बुधवार को इस आशय की खबरें आई हैं. अखबार द हिंदू के अनुसार एविएशन सिक्योरिटी वॉचडॉग और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी […]
You May Like
-
ब्रिटिश वीजा के लिए फीस बढ़ोतरी आज से
rashtrapathnews.com October 4, 2023
