‘ओह माय गॉड 2’ के नये पोस्टर में भगवान शिव के अवतार में नजर आए अक्षय कुमार

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 13 Second

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पिछले कई दिनों से ‘OMG 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से फिल्म की घोषणा हुई है, तब से फैंस में उन्हें एक बार फिर अलग रूप और अलग किरदार में देखने का उत्साह बढ़ गया है। अक्षय कुमार की यह अपकमिंग फिल्म अगस्त में रिलीज हो रही है।

अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘ओह माय गॉड 2’  का नया पोस्टर रिलीज किया है. पोस्टर में अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं. पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की है. अक्षय ने लिखा है, ” बस कुछ दिनों में.. ‘ओह माय गॉड 2’ थिएटर में 11 अगस्त को.टीजर जल्द होगा रिलीज.”

‘ओह माई गॉड 2’ सामाजिक मुद्दे पर फोकस्ड है

ओह माई गॉड 2 की कहानी की बात करें तो इसे भारत में सेक्श एजुकेशन के बैकड्रॉप के खिलाफ सेट की गई है. अश्विन वर्दे, वायकॉम 18, और Jio स्टूडियो ओह माय गॉड 2 के प्रोड्यूसर हैं. अक्षय कुमार ने मध्य प्रदेश में अक्टूबर 2021 में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी. इसके बाद, उन्होंने फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर को शेयर किया था और लिखा था. “करता करे ना करे शिव करे सो होए.OMG2 के लिए आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरूरत है, एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर प्रतिबिंबित करने का हमारा ईमानदार और विनम्र प्रयास. हर हर महादेव हमें इस यात्रा के माध्यम से आशीर्वाद दें.”

https://www.instagram.com/p/CuOabCnrpcc/?utm_source=ig_web_copy_link

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले के किसान राजाराम त्रिपाठी 7 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदने जा रहे

Share on Social Mediaदेश के सर्वश्रेष्ठ किसान सम्मान से नवाजे गए छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले के रहने वाले उन्नत किसान राजाराम त्रिपाठी (Rajaram Tripathi) अपने एक हजार एकड़ खेती की देखभाल के लिए हेलीकॉप्टर खरीदने जा रहे हैं. राजाराम त्रिपाठी प्रदेश के पहले ऐसे किसान हैं जो हेलीकॉप्टर […]

You May Like