फिल्म शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के साथ हुआ बड़ा हादसा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी …

Share on Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। बता दें कि इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विजय 69’ की शूटिंग कर रहे है। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह जानकारी फैंस से साझा की है। बताया कि शूटिंग के दौरान उनके कंधे पर गंभीर चोट आई है। तस्वीर में देखा जा सकते है कि अभिनेता स्लिंग पहने हुए नजर आ रहे हैं साथ ही हाथ में एक बॉल भी नजर आ रही है और वह कैमरे की तरफ पोज देते हुए मुस्कुरा रहे हैं।

अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा , ‘आप स्पोर्ट्स फिल्म करो और आप घायल ना हो!! ऐसा कैसे हो सकता है? कल ‘विजय 69′ की शूटिंग के दौरान कंधे में अच्छी खासी चोट लगी। दर्द तो है पर जब कंधे पर स्लिंग लगाने वाले भैया ने बताया कि उन्होंने ही शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के कंधों को इस स्लिंग से सजाया था तो पता नहीं क्यों दर्द का एहसास थोड़ा कम हो गया! पर वैसे अगर थोड़ा जोर से खांसू तो मुंह से हल्की सी चीख जरूर निकलती है!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BCCI ने बदला भारतीय क्रिकेट टीम का किट स्पॉन्सर      

Share on Social Mediaभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया (Team India) की जर्सी के लिए नया क्रिकेट किट स्पॉन्सर चुन लिया है। अब भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर एडिडास (Adidas) का लोगो दिखाई देगा। इससे पहले टीम इंडिया का किट स्पॉन्सर किलर था। मगर जून 2023 से […]