राखी सावंत ने  ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से की चोरी छुपे शादी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. बीते दिनों काफी समय वह अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट बटोर रही थीं. दोनों अक्सर मीडिया के सामने एक-दूसरे के लिए अपना प्यार का इजहार करते दिखते थे. लेकिन अब राखी और आदिल ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा दिया है. राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने दुनिया की नजरों से छुपकर शादी रचा ली है. कपल ने कोर्ट मैरिज की है और दोनों की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें दोनों गले में वरमाला डाले नजर आ रहे हैं.

उनकी शादी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि दोनों गले में वरमाला डाले मैरिज सर्टिफिकेट दिखाते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं एक फोटो और सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि राखी और आदिल मैरिज कोर्ट में सर्टिफिकेट पर साइन करते नजर आ रहे हैं. इस फोटो से साफ जाहिर हो रहा है कपल ने कोर्ट मैरिज की है.

आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से सीक्रेट मैरिज कर ली है. बता दें कि दोनों एक-दूसरे को कुछ महीनों से डेट कर रहे थे. दोनों की शादी की फोटोज और मैरिज सर्टिफिकेट वायरल हो रहा है.

आपको बता दें कि राखी सावंत की यह दूसरी शादी है. ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने पहली शादी रितेश नाम के शख्स से की थी. रितेश के साथ राखी की शादी की कुछ फोटोज भी वायलरल हुई थी, लेकिन इसमें दूल्हे का चेहरा नजर नहीं आया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए  केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

Share on Social Mediaकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रुपे डेबिट कार्ड और भीम यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस के जरिये कम राशि के लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए 2,600 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी. सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत […]