वकील ने अश्लील हरकतों को लेकर उर्फी जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उर्फी अपने कपड़ों की वजह से कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं. अब उर्फी के खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

एक वकील अली काशिफ खान देशमुख ने शुक्रवार को लिखित आवेदन दिया. जिसमें उर्फी के खिलाफ कथित तौर पर अवैध और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है. पुलिस अधिकारी ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी और कहा- हमें इस संबंध में दो दिन पहले एक आवेदन मिला था

उर्फी जावेद काफी बोल्ड कपड़े पहनती हैं. वो अपने बिंदास और बेबाक राय के लिए भी जानी जाती हैं. कैमरे के सामने उर्फी कुछ भी पहनकर आ जाएं, लेकिन अगर कोई उन पर कमेंट कर दे तो उर्फी उसे जवाब दिए बिना नहीं रहतीं. उर्फी इन दिनों ‘एमटीवी स्प्लिस्टविला’ का हिस्सा हैं. शो के दौरान हर किसी की नजरें उर्फी की ड्रेसेस पर रहती हैं. वहीं शो की होस्ट सनी लियोनी कई बार उनकी तारीफ कर चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने किया मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, बोले- 8 साल में 72 हवाई अड्डे बनाए

Share on Social Mediaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में रविवार को मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला नवंबर 2016 में उनके ही द्वारा रखी गई थी. मालूम हो कि डाबोलिम के बाद यह गोवा का दूसरा हवाई अड्डा है. इंडिगो और गोफर्स्ट जैसी कई […]

You May Like