यामी गौतम की लॉस्ट डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ZEE5 पर होगी रिलीज़

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 12 Second

यामी गौतम (Yami Gautam) अभिनीत और अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित, लॉस्ट (LOST) थिएटर की बजाए डायरेक्ट ओटीटी (OTT) प्लेटफ़ॉर्म ZEE5 पर रिलीज़ होगी . नमह पिक्चर्स के सहयोग से ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित , लॉस्ट में यामी गौतम के अलावा पंकज कपूर , राहुल खन्ना , नील भूपालम , पिया बाजपेयी और तुषार पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे

इफ्फी में लॉस्ट का एशियन प्रीमियर हुआ था, जहां इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और अब बहुप्रतीक्षित फिल्म का प्रीमियर जल्द ही जी5 पर होगा. सच्ची घटनाओं से प्रेरित, लॉस्ट एक उज्ज्वल युवा क्राइम रिपोर्टर की कहानी है जो एक युवा थिएटर एक्टिविस्ट के अचानक गायब होने के पीछे सच्चाई की तलाश में है . एक खोजी थ्रिलर जिसने इफ्फी में दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा, लॉस्ट श्यामल सेनगुप्ता और रितेश शाह द्वारा लिखा गया है .

जी5 इंडिया के मुख्य बिजनेस ऑफिसर, मनीष कालरा ने कहा, “जी5 पर हमारा प्रयास रहा है कि हम सार्थक और मनोरंजक कहानियां सुनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानीकारों के साथ सहयोग करें और पिंक जैसी मार्मिक और सफल फिल्म देने वाले अनिरुद्ध रॉय चौधरी नेतृत्व में ‘लॉस्ट’ उस दिशा में सही कदम है. इफ्फी में ‘लॉस्ट’ को मिली प्रतिक्रिया उत्साहजनक है और हमें विश्वास है कि जी5 पर फिल्म की डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगी .”

ज़ी स्टूडियोज के सीबीओ शारिक पटेल ने कहा, “दर्शकों द्वारा फिल्म पर की जा रही सराहना को देखना एक यादगार क्षण था. यह जानकर काफी सुकून मिलता है कि ‘लॉस्ट’ जैसी फिल्में बनाई जाती हैं और पसंद की जाती हैं और मैं विशेष रूप से खुश हूं कि मैं इसका गवाह बना हूं और यह सिर्फ मेरे भरोसे को मजबूत करता है कि इसके रिलीज होने पर इसे पसंद किया जाएगा.”

लॉस्ट के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने कहा, “अपनी मेहनत के फल को उतना ही प्यार मिलते हुए देखना हमेशा एक जादुई पल होता है. इफ्फी में स्क्रीनिंग वास्तव में मेरे लिए एक सुंदर अनुभव था. अब हम इसे जी5 के साथ व्यापक दर्शकों तक पहुंचते हुए देखने के लिए वास्तव में उत्साहित हैं .”

निर्माता शरीन मंत्री ने कहा, “ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास जिस तरह की व्यूअरशिप है, उसके साथ जी5 लॉस्ट के लिए एकदम सही प्लेटफॉर्म है. इफ्फी और अन्य अंतरराष्ट्रीय समारोहों में दर्शकों को रोमांचित करने के बाद, हम फिल्म की वैश्विक डिजिटल रिलीज को लेकर उत्साहित हैं .”

यामी गौतम, ने कहा “लॉस्ट मेरे लिए एक विशेष अनुभव था और मैं यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थी कि दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देने वाले हैं. मैं बिल्कुल रिलीज का इंतजार नहीं कर सकती और इसके लिए जी5 के साथ अपने पहले एसोसिएशन से खुश हूं .

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कानपुर चिड़ियाघर में टॉय ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत

Share on Social Mediaकानपुर चिड़ियाघर में टॉय ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई है. कानपुर चिड़ियाघर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत की मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं. महिला परिवार संग चिड़ियाघर घूमने गई थी. नवाबगंज थाना क्षेत्र के कानपुर प्राणि उद्यान की […]